भारत का सबसे लम्बा रोपवे असम में शुरू।
असम (Assam) सरकार ने भारत का सबसे लम्बा रोपवे शुरू कर दिया। 56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस रोपवे में दो केबिन हैं, जिनमें से प्रत्येक में 30 यात्री और एक ऑपरेटर रहेगा।
इस रोपवे की लम्बाई 1.8 किलोमीटर है। यह रोपवे ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बना हुआ है। यह रोपवे गुवाहाटी एवं उत्तर गुवाहाटी को जोड़ता है।
Proud & happy that I have the privilege of inaugurating Guwahati Ropeway, seeds of which were sown when I was GDD Minister. This is one of the most advanced & longest river crossing Aerial Tramway systems in India. My compliments to people of Assam! @SBhttachrya pic.twitter.com/sZJEieZMga
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 24, 2020
इस रोपवे का उद्घाटन वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया और कहा की यह भारत में सबसे उन्नत और सबसे लंबी नदी पार करने वाली एरियल ट्रामवे प्रणाली है।
अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड बनेगी देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी।
हाल ही में भारत सरकार द्वारा भारत के कई एयरपोर्ट्स का निजीकरण किये जाने की अनुमति दी है। इसी के चलते कई प्राइवेट कम्पनीज ने इनमे अपनी रूचि दिखाई है।
अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने हाल ही में 6 एयरपोर्टस को 50 वर्ष तक के लिए लेने (लीज पर लेने) को घोषणा की है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल अनुमति प्रदान कर दी है।
अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड भारत में अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, तिरुवनंतपुरम, एवं गुवाहाटी के एयरपोर्ट को ऑपरेट करेगा और ऐसा करने वाली अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।
कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला राज्य बना।
कर्नाटक का उप मुख्यमंत्री डॉ. सी एन अश्वथ नारायण (Dr. C. N. Ashwath Narayan) ने सोमबार को यह बताया की कर्नाटक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
राज्य सरकार प्रशासनिक सुधारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए आवश्यक कानूनों में संशोधन लाने की पूरी तैयारी कर रही है।
डॉ. सी एन अश्वथ नारायण (Dr. C. N. Ashwath Narayan) कर्नाटक राज्य के शिक्षा मंत्री भी है।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?
डॉ. सी एन अश्वथ नारायण (Dr. C. N. Ashwath Narayan) कर्नाटक राज्य के विभिन्न पदों पर है जो निम्नलिखित है।
कर्नाटक राज्य के शिक्षा मंत्री,
कर्नाटक राज्य में उप मुख्य मंत्री,
कर्नाटक विधानसभा के सदस्य,
कर्नाटका कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका मंत्री,
कर्नाटका राज्य के आईटी एवं बायो-टेक्नोलॉजी के मंत्री,
कर्नाटक विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री,
कर्नाटक के मुख्य मंत्री श्री बी. एस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) है।
बेयर्न म्यूनिख (Bayern Munich) ने “यूफ़ा चैम्पियन्स लीग” जीता
फूटबाल क्लब बेयर्न म्यूनिख (FC Bayern Munich) ने PSG को हराकर यूफ़ा चैम्पियन्स लीग (UEFA Champions League) जीत ली है।
बेयर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट-जर्मेन एफ.सी. (Paris Saint-Germain F.C) को 1-0 से हराया है।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?
एफसी बायर्न म्यूनिख (FC Bayern Munich) बावेरिया में स्थित एक जर्मन पेशेवर स्पोर्ट्स क्लब है।
जी सतीश रेड्डी को 2 साल के लिए डीआरडीओ के अध्यक्ष पद का मिला एक्सटेंशन।
जी सतीश रेड्डी (G Sateesh Reddy) को डीआरडीओ (DRDO) ने 2 साल का एक्सटेंशन दिया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने सरकार द्वारा दो साल का सेवा विस्तार दिया।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?
DRDO full form
Defence Research and Development Organisation, DRDO का फुल फॉर्म है।
गोल्फ – डस्टिन जॉनसन (Dustin Johnson) ने “द नॉर्दर्न ट्रस्ट” (The Northern Trust) जीता
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के डस्टिन जॉनसन ने द नॉर्दर्न ट्रस्ट” (The Northern Trust)” जीत लिया है और इसे जीतते ही वह विश्व के नंबर 1 गोल्फ खिलाडी बन गए।
डस्टिन ने कुल 11 शॉर्ट्स लगाए।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने Chhawani COVID: Yodha Sanrakshan Yojana शुरू की।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से एक समूह जीवन बीमा योजना, जो कि सभी 62 छावनी बोर्डों में 10,000 से अधिक कर्मचारियों को कवर करेगी, जिसमें प्रत्येक पांच लाख रुपये के बीमा कवर के साथ कोई भी घातक घातक आपदा होगी।
योजना से डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और स्वच्छता कर्मचारियों सहित स्थायी और संविदा कर्मचारियों को लाभ होगा।
विनय टोंस (Vinay Tonse) बने एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के नए सीईओ एवं एमडी।
विनय टोंस (Vinay Tonse), अश्वनी भाटिया की जगह लेंगे। हाल ही में अश्वनी भाटिया ने एसबीआई के मैनेजिंग डाइरेक्टर के पद पर जाने का फैसला किया है।
इससे पहले टोंस एसबीआई में चेन्नई सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में सेवारत थे और तमिलनाडु और पांडिचेरी में ऋणदाता के कारोबार और संचालन की कमान संभाल रहे थे।
इससे पहले, उन्होंने एसबीआई ओसाका शाखा – जापान में 4 साल में सीईओ के रूप में काम किया। अपने शुरुआती दिनों में, उन्होंने एसबीआई के सिंगापुर कार्यालय में एक अधिकारी के रूप में भी काम किया।
यह भी पढ़ें।
- भारत की प्रथम महिला आईपीएस का क्या नाम है?
- हड़प्पा या सिंधु सभ्यता से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (GK on Hadappan or Sindhu Sabhyata)
- इनमे से कोनसी सभ्यता सिंधु सभ्यता के समकालीन नहीं है?
- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला का क्या नाम है?
- मध्य प्रदेश की सीमाएं कितने राज्यों से मिलती है?
- हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त कल कौन-सा है?
- World GK on First Women in Hindi (विश्व में प्रथम महिला सामान्य ज्ञान)
- 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था?
- हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है?
- नर्मदा नदी की लम्बाई कितनी है?
- नर्मदा नदी के अन्य नाम?
- COPA Course in ITI?, COPA Full Form?, Fees, Age, Admission, Job, Business
- नर्मदा नदी का अंत कहाँ है?
- ओलंपिक कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- भारत में सबसे ज्यादा वर्षा वाले स्थान (Places with highest rainfall in India)
- भारत में सबसे ऊँची मूर्ति (The tallest statue in India)
- भारत में सबसे बड़े म्यूजियम (Largest museum in India)
- भारत में सबसे ऊंचा दरवाज़ा (Highest door in India)
- भारत में सबसे ऊंचे दरवाजे का क्या नाम है?(Tallest doors in India)
- भारत की सबसे लम्बी सड़क (Longest road in India)
- भारत में सबसे अधिक वन पाए जाने वाले राज्य (Most forested states in India)
- भारत में सबसे लंबी रेलवे सुरंग (Longest railway tunnel in India)
- भारत में सबसे बड़ी मस्जिद (Largest Mosque in India)
- भारत का सबसे बड़ा डेल्टा (Largest delta of India)
- भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान (India’s largest desert)
Leave a Reply Cancel reply