[12 August 2020] Daily Current Affairs in Hindi

International Youth Day | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

International Youth Day
यह दिन हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 2020 इस दिन की थीम है “ग्लोबल एंगेजमेंट फ़ॉर ग्लोबल एक्शन (Youth Engagement for Global Action)” अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

World Elephant Day | विश्व हाथी दिवस


यह दिन हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से मानाने का उद्देश्य दुनिया भर में हाथियों को बचाना है। प्रथम विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त 2012 को मनाया गया था।

डेली करंट अफेयर्स के लिए हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुरू की कृषि मेघ (Krishi Megh)।

इसके साथ ही उन्होंने KVC ALUNET (कृषि विश्व विद्यालय छत्र एलुमनी नेटवर्क) और उच्च कृषि शैक्षिक संस्थानों (HEI) के लिए ऑनलाइन प्रत्यायन प्रणाली की भी शुरआत की।

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?

श्री नरेंद्र सिंह तोमर भारत के वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री है। इसके साथ ही ग्रामीण विकास मंत्री भी है।

एआईएम (नीति आयोग) एवं डैल टेक्नोलॉजी ने Student Entrepreneurship Programme 2.0 शुरू किया।

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने डैल टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर Student Entrepreneurship Programme 2.0 लांच किया।
यह प्रोग्राम अटल टिंकरिंग लैब्स के युवा इनोवेटर्स के लिए है।

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?

डेल टेक्नोलॉजी, डैल इंक एवं इएमसी कारपोरेशन की पैरेंट कंपनी है जो वर्ष 2016 में शुरू की गई है। वर्ष 2015 में डैल इंक ने इएमसी कारपोरेशन को $67 बिलियन में खरीद लिया था। यह डील टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे बड़ी डील मानी गई है।
माइकल डैल, डैल टेक्नोलॉजी, डैल इंक के सीईओ, चेयरमैन एवं खोजकर्ता भी है। डैल टेक्नॉलजी का हेडक्वार्टर राउंड रॉक, टेक्सास, यूएस में है।

महिन्द राजपक्ष (Mahinda Rajapaksa) ने श्री लंका के ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

महिंद राजपक्ष श्रीलंका पोडुजना पेरमुना पार्टी (Sri Lanka Podujana Peramuna) राजनैतिक दल से है। ये चौथी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने है।

महिन्द राजपक्ष (Mahinda Rajapaksa) ने केलानिया मंदिर में एक भव्य समारोह में शपथ ली।

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?

  • श्रीलंका की राजधानी – Sri Jayawardenepura Kotte (ऑफिसियल कैपिटल) एवं Colombo (कमर्शियल कैपिटल)
  • श्रीलंका की करेंसी – श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan rupee) / LKR
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री – महिन्द राजपक्ष (Mahinda Rajapaksa)
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति – गोतबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa)
  • श्रीलंका की मुख्य भाषा – तमिल एवं सिंहला

यह भी पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jacr.in