इंदौर बना भारत देश के सबसे साफ-सुथरा शहर – लगातार चौथी बार
Swachh Survekshan 2020 के तहत इंदौर लगातार चौथी बार साफ-सुथरा शहर बना। इसी के साथ गुजरात का सूरत दूसरा एवं महाराष्ट्र का तीसरा सबसे साफ शहर नवी मुंबई बना।
इसी के साथ केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को ‘सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर’ घोषित किया है।
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स, अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स, या किस तरह के प्रश्न बन सकते है?
इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बढ़ा क्षेत्रिए शहर है। इंदौर के वर्तमान मेयर का नाम मालिनी गौर है जो बीजेपी पार्टी से जुडी है। शंकर लालवानी यहाँ के सांसद है।
कर्नाटक ने कोविड -19 युक्त एआई-संचालित जंगम अस्पतालों की शुरुआत की
कोरोनावायरस महामारी के समय में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नई सेवा शुरू हुई। कर्नाटक ने गुरुवार को एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित जंगम अस्पताल का शुभारंभ किया, जिसे फली (pods) के रूप में डिज़ाइन किया गया ताकि संक्रामक रोगों के प्रसार को रोका जा सके और अस्पतालों में संक्रमण को रोका जा सके।
बेंगलुरु स्थित एक स्टार्टअप, वीवरा (Vevra) द्वारा विकसित, वीवरा पोड्स नामक अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर द्वारा लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा की AI में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बदलने की क्षमता है। अधिक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को स्वास्थ्य देखभाल को अधिक सुलभ और सस्ती बनाने के लिए कम लागत वाले समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ बना देश का साफ राज्य।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे इंदौर पूरे देश में चौथी बार नंबर एक साफ शहर घोषित हुआ वहीँ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) देश का सबसे साफ-सुथरा राज्य बना।
इसी क्रम में महाराष्ट्र दूसरे एवं मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा।
छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर शहर (1 से 10 लाख जनसँख्या वाले) देश का सबसे साफ शहर बना।
BCCI ने ड्रीम 11 को IPL 2020 के लिए टाइटल स्पांसर के रूप में घोषित किया
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ड्रीम 11 को इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण के नए शीर्षक प्रायोजक के रूप में घोषित किया है। ड्रीम 11 (स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) एक भारतीय कंपनी है जो मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
खेलों के साथ ड्रीम 11 का जुड़ाव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है और यह वर्तमान में 6 इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के साथ कुल 19 खेल लीगों में भागीदारी कर रहा है।
ड्रीम ११ क्या है, क्या करती है?
ड्रीम 11 भारत में स्थित एक फंतासी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को काल्पनिक क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेलने की अनुमति देता है।
आईपीएल 2020 की टाइटल स्पांसर के लिए बड़ी-बड़ी कंपनी लाइन में थी जैसे बाबा रामदेव की पतंजलि, बीजूस आदि। लेकिन ड्रीम 11 ने यह स्पॉन्सरशिप 222 करोड़ रुपयों में १ साल के लिए हासिल कर ली है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुआ “एक संकल्प – बुजुर्गों के नाम” अभियान
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच छतरपुर पुलिस द्वारा एक अनूठा अभियान ‘एक संकल्प – बुजुर्गों के नाम’ यानी ‘बड़ों के लिए प्रतिबद्धता’ चलाया जा रहा है।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी विशेष रूप से बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की है।
यह अभियान वैश्विक महामारी COVID-19 के दौरान घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। इस अभियान में पुलिस बुजुर्गों के भोजन से लेकर उनके स्वास्थ्य तक का ध्यान रख रही है।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी छतरपुर पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की है।
इस अभियान के द्वारा, मध्य प्रदेश पुलिस- देश भक्ति-जनसेवा का आदर्श बन गया है।
यह भी पढ़ें।
- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस | International Nurses Day (IND)
- 2011 जनगणना के अनुसार म.प्र. में सबसे अधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौनसा है?
- अकबर का मकबरा कहाँ स्थित है? एवं इसका क्या इतिहास है?
- सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले है?
- मध्य प्रदेश में सबसे कम लिंगानुपात वाला ज़िला कौन सा है?
- Major Rivers of Madhya Pradesh (म. प्र. की प्रमुख नदियाँ) – MP GK Questions & Answer
- According to the 2011 census, how much is the total area of Madhya Pradesh?
- मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है?
- मध्य प्रदेश में प्रथम जनगणना कब हुई थी?
- 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
- आईसीसी इंटरनेशनल पैनल में बतौर मैच रेफरी शामिल होने वाली प्रथम महिला का क्या नाम है?
- 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, और किस दर से बढ़ रही है? (Population of Pakistan)
- MP GK Quiz in Hindi | MP GK in Hindi (मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान)
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या की कितनी फीसदी है?
- World GK on First Men in Hindi (विश्व में प्रथम पुरुष सामान्य ज्ञान)
- वर्ष 2011 में म. प्र. में हुई जनगणना कौनसी थी?
- विश्व की प्रथम महिला डॉक्टर (World’s first female doctor)
- सात प्रमुख समुद्र तैरकर पर करने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- मध्य प्रदेश में कुल संभागों की संख्या कितनी है?
- ओलंपिक मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला का क्या नाम है?
- म. प्र. का उच्य न्यायलय किस जिले में स्थित है?
- 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की कितने प्रतिशत जनसंख्या साक्षर है?
- भारत में सबसे बड़ा गुंबज (Largest dome in India)
- भारत में सबसे लम्बी नदी (Longest river in India) का क्या नाम है?
- 2011 जनगणना के अनुसार म.प्र की कम जनसंख्या वाला जिला कौनसा है?
Leave a Reply