वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?

श्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री हैं। धर्मेंद्र प्रधान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत सरकार में शिक्षा मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं जिनका कार्यकाल वर्ष 7 जुलाई 2021 में शुरू हुआ है। ये पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के बारे में।

श्री धर्मेंद्र प्रधान भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री हैं। इसके साथ ही कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के रूप में भी कार्यरत हैं दोनों मंत्रालयों का कार्यकाल 7 जुलाई 2021 में शुरू हुआ है। धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को तालचेर, ओडिशा (Talcher, Odisha) में हुआ था। ये भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है एवं राज्य सभा संसद के सदस्य हैं।

डेली करंट अफेयर्स के लिए हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए।
जानिए वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान। (The Present Education Minister of India)
जानिए वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान।

धर्मेंद्र प्रधान, कुर्मी देबेंद्र प्रधान के पुत्र हैं, जो 1999-2004 तक वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री थे। धर्मेंद्र प्रधान ने 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और इसके सचिव के रूप में चुने गए। प्रधान ने भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।

धर्मेंद्र प्रधान को उज्‍ज्वला मैन (Ujjwala Man) से क्यों जाना जाता हैं?

धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना’ की सफलता का श्रेय दिया जाता है, जिसके तहत पिछले 6 वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को 8 मिलियन (80 लाख) से अधिक एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

भारत के शिक्षा मंत्रायल के बारे में

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) को वर्ष 2020 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource Development) के नाम से जाना जाता रहा है। यह मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय हैं जोकि शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार हैं। इस मंत्रायल की शुरुआत वर्ष 1947 में भारत की आज़ादी के साथ हुई थी। वर्ष 1947 के बहुत सालों बाद वर्ष 1985/1986 में राजीव गांधी (राहुल गांधी के स्वर्गीय पिता) की सरकार ने इस मंत्रालय का नाम बदल कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource Development (MHRD)) कर दिया। वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 को स्वीकृत किया जिसने वर्ष 1986 में आई नेशनल एजुकेशन पालिसी को हटा दिया एवं पुनः इसका नाम शिक्षा मंत्रालय हो गया।

नीति जारी होने के तुरंत बाद, मोदी सरकार ने यह स्पष्ट किया कि किसी को भी किसी विशेष भाषा का अध्ययन करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा एवं शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी से किसी भी क्षेत्रीय भाषा में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। एनईपी (NEP) में भाषा नीति एक व्यापक दिशानिर्देश और प्रकृति में सलाहकार है; और यह राज्यों, संस्थानों और स्कूलों पर निर्भर है कि वे कार्यान्वयन पर निर्णय लें। भारत में शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है।

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?

भारत के पहले शिक्षा मंत्री का नाम अबुल कलाम आज़ाद (Abul Kalam Azad) है। इनका कार्यकाल लगभग 11 वर्षों तक रहा जोकि 15 अगस्त 1947 से शुरू होकर 22 जनवरी 1958 तक रहा।

वर्तमान शिक्षा मंत्री से तुरंत पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

श्री रमेश पोखरियाल निशंक वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से पहले शिक्षा मंत्री थे। श्री रमेश पोखरियाल निशंक के समय तक शिक्षा मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource Development) था। इनका कार्यकाल वर्ष 30 मई 2019 से शुरू होकर 29 जुलाई 2020 तक रहा। नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय हुआ एवं 29 जुलाई 2020 श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पुनः शिक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ली एवं 8 जुलाई 2021 तक इनका कार्यकाल रहा। इसी के साथ 7 जुलाई 2021 को श्री धर्मेंद्र सिंह ने नए शिक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की जोकि वर्तमान भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री हैं।

भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947 से 2022 तक) (List of Education Ministers of India)

नामकार्यकाल
Abul Kalam Azad (अबुल कलाम आज़ाद) 15 अगस्त 1947 – 22 जनवरी 1958
कालू लाल श्रीमाली (Kalu Lal Shrimali) या के. एल. श्रीमाली22 जनवरी 1958 – 31 अगस्त 1963
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir)1 सितम्बर 1963 – 21 नवंबर 1963
एम सी छागला (M. C. Chagla)21 नवंबर 1963 – 13 नवंबर 1966
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed)14 नवंबर 1966 – 13 मार्च 1967
त्रिगुणा सेन (Triguna Sen)16 मार्च 1967 – 14 फरबरी 1969
विजयेंद्र कस्तूरी रंगा वरदराज (Vijayendra Kasturi Ranga Varadaraja Rao या V. K. R. V. Rao)14 फरबरी 1969 – 18 मार्च 1971
सिद्धार्थ शंकर रे (Siddhartha Shankar Ray)18 मार्च 1971 – 20 मार्च 1972
नुरुल हसन (Saiyid Nurul Hasan)24 मार्च 1972 – 24 मार्च 1977
प्रताप चंद्र चंदर (Pratap Chandra Chunder)26 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979
करण सिंह (Karan Singh)30 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980
बी शंकरानंद (B. Shankaranand)14 जनवरी 1980 – 17 अक्टूबर 1980
शंकरराव चव्हाण (Shankarrao Chavan)17 अक्टूबर 1980 – 8 अगस्त 1981
शीला कौल (Sheila Kaul)10 अगस्त 1981 – 31 दिसंबर 1984
कृष्ण चंद्र पंत (Krishna Chandra Pant या K. C. Pant)31 दिसंबर 1984 – 25 सितम्बर 1985
पी. वी. नरसिम्हा राव (P. V. Narasimha Rao या Pamulaparthi Venkata Narasimha Rao)25 सितम्बर 1985 – 25 जून 1988
पी. शिव शंकर (P. Shiv Shankar या Punjala Shiv Shankar)25 जून 1988 – 2 दिसंबर 1989
विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh या V. P. Singh)2 दिसम्बर 1989 – 10 नवंबर 1990
राज मंगल पांडे (Raj Mangal Pande)21 नवंबर 1990 – 21 जून 1991
अर्जुन सिंह (Arjun Singh)23 जून 1991 – 24 दिसंबर 1984
पी. वी. नरसिम्हा राव (P. V. Narasimha Rao या Pamulaparthi Venkata Narasimha Rao)25 दिसम्बर 1994 – 9 फरबरी 1995
माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia)10 फरबरी 1995 – 17 जनवरी 1996
पी. वी. नरसिम्हा राव (P. V. Narasimha Rao या Pamulaparthi Venkata Narasimha Rao)17 जनवरी 1996 – 16 मई 1966
अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)16 मई 1996 – 1 जून 1996
सोमप्पा रायप्पा बोम्मई (S. R. Bommai या Somappa Rayappa Bommai) 5 जून 1996 – 19 मार्च 1998
मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi)19 मार्च 1998 – 22 मई 2004
अर्जुन सिंह (Arjun Singh)22 मई 2004 – 22 मई 2009
कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)29 मई 2009 – 29 अक्टूबर 2012
एम. एम. पल्लमराजू (M. M. Pallam Raju या Mallipudi Mangapati Pallam Raju)30 अक्टूबर 2012 – 26 मई 2014
स्मृति ईरानी (Smriti Irani)26 मई 2014 – 5 जुलाई 2016
प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar)5 जुलाई 2016 – 30 मई 2019
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’(Ramesh Pokhriyal Nishank)30 मई 2019 – 7 जुलाई 2021
धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)7 जुलाई 2021 – वर्तमान में कार्यरत

भारत के शिक्षा मंत्री कार्यालय संपर्क विवरण (Education Minister of India Office Contact Details)

पूरा नामश्री धर्मेंद्र प्रधान
कार्यालय दूरभाष नंबर+91-11-23782698/23782387
फैक्स (FAX)+91-11-23382365
ईमेलminister[dot]sm[at]gov[dot]in
सामान्य अनुरोध के लियेrequest-hrd[at]gov[dot]in
नियुक्ति/निमंत्रण के लियेapp-hrd[at]gov[dot]in

यह भी पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jacr.in