मलाला दिवस | 12 जुलाई | Malala Day

महिलाओं के लिए शिक्षा को जरुरी करना एवं उनको पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त करना, लिंगानुपात को सही करने जैसे कार्यों के लिए मनाया जाता है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने जैसे कार्यों के लिए मलाला दिवस मनाया जाता है।[toc]

मलाला दिवस (Malala Day) कब और क्यों मनाया जाता है, कैसे शुरुआत हुई?

मलाला दिवस मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत तब हुई जब मलाला ने 16 वर्ष की उम्र में, 12 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र में शिक्षा के लिए दुनिया भर में पहुंच बनाने के लिए बात की तो संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने इस कार्यक्रम को “मलाला दिवस” (Malala Day) करार दिया।

डेली करंट अफेयर्स के लिए हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए।

हमले के बाद से मलाला का यह पहला सार्वजनिक भाषण था। दुनिया भर के 500 से भी अधिक युवा शिक्षा अधिवक्ताओं के दर्शकों के साथ, संयुक्त राष्ट्र के पहले-पहल यूथ टेकओवर का नेतृत्व किया।

Malala Yousafzai
Malala Yousafzai credit – malala.org

किस तरह का हमला हुआ था मलाला यूसुफजई पर?

9 अक्टूबर 2012 को, मलाला पाकिस्तान की स्वात घाटी में परीक्षा देने के बाद घर जाने के लिए बस में सवार हुई तो एक तालिबान बंदूकधारी ने यूसुफजई को गोली मार दी। उस समय यूसुफजई की उम्र 15 साल थी।

रिपोर्टों के अनुसार, एक नकाबपोश बंदूकधारी चिल्लाया: “तुम में से कौन मलाला है? बोलो, नहीं तो मैं तुम सबको गोली मार दूंगा।” पता लगते ही उसने गोली मार दी और मलाला यूसुफजई गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्यों हुआ था हमला?

जैसा की मलाला ने अपने नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन की वेबसाइट malala.org पर बताया की –

मैंने लड़कियों की ओर से सार्वजनिक रूप से बात करना शुरू किया जैसे शिक्षा पर हमारा अधिकार। और इसी बात ने मुझे निशाना बनाया।

अक्टूबर 2012 में, स्कूल से घर जाते समय, एक नकाबपोश बंदूकधारी मेरी स्कूल बस में चढ़ा और पूछा, “मलाला कौन है?” उसने मेरे सिर के बाईं ओर मुझे गोली मार दी।

मैं 10 दिन बाद इंग्लैंड के बर्मिंघम के एक अस्पताल में जागी। डॉक्टरों और नर्सों ने मुझे हमले के बारे में बताया – और यह कि दुनिया भर के लोग मेरे ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

मलाला दिवस के बारे में क्या कहा मलाला ने?

मलाला दिवस मेरा दिन नहीं है। आज हर महिला, हर लड़के और हर लड़की का दिन है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई है।

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण नोट्स एवं अन्य लेटेस्ट करंट अफेयर्स या प्रश्न।

मलाला दिवस कब मनाया जाता है ?
12 जुलाई – इसके शुरुआत वर्ष 2013 से हुई।

मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है?
महिलाओं के लिए शिक्षा को जरुरी करना एवं उनको पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त करना, लिंगानुपात को सही करने जैसे कार्यों के लिए मनाया जाता है।

मलाला को कई सारे सम्मान एवं पुरुस्कार प्राप्त हुए है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण सम्मान एवं पुरुस्कारों के बारे में बताया गया है। Click for the list – https://en.wikipedia.org/wiki/Malala_Yousafzai#Awards_and_honours

  • अक्टूबर 2012: सितार-ए-शुजात, पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक बहादुरी पुरस्कार
  • नवंबर 2012: मदर टेरेसा पुरुस्कार वो भी सामाजिक न्याय के लिए।
  • 2014: 2014: 2014 का नोबेल शांति पुरस्कार (कैलाश सत्यार्थी के साथ साझा किया गया)

यह भी पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jacr.in