बेतवा नदी (Betwa River)

आइए जानते हैं बेतवा नदी के बारे में। बेतवा नदी को अंग्रेजी भाषा में Betwa एवं संस्कृत भाषा में वेत्रवती कहा या पढ़ा जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिला के कुम्हारागाँव (विंध्यांचल पर्वत) से निकलकर भोपाल, विदिशा, ललितपुर, झाँसी आदि शहरों से बहती है। बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर के पास यमुना नदी में मिल जाती है।

Betwa river in VIdisha with the old bridge connecting Bhopal.
Betwa river in Vidisha with old bridge for Bhopal

[toc]

डेली करंट अफेयर्स के लिए हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए।

वेतवा नदी की कुल लम्बाई

बेतवा नदी की लम्बाई लगभग 590 किलोमीटर है जिसमे मध्य प्रदेश में 232 किलोमीटर एवं उत्तर प्रदेश में 358 किलोमीटर लगभग है।

बेतवा नदी पर बनी परियोजनाएं।

बेतवा नदी पर बनी परियोजना है माताटीला बांध (महरानी लक्ष्मी बाई सागर), भाण्डेर नहर (दतिया, ग्वालियर, भिंड) एवं हलाली डेम या नहर है (रायसेन एवं विदिशा)।

वर्ष 2021 में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के मुताबिक केन नदी का पानी वेतवा नदी में भी भेजा जायेगा जिससे पानी की आपूर्ति हो सके। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना, राष्ट्रीय नदी-जोड़ो परियोजना के मुताबिक के बहुत बड़ी परियोजना है।

बेतवा नदी (Betwa River) से सम्बंधित प्रश्न?

  1. बेतवा नदी कितने राज्यों से होकर बहती है?
  2. बेतवा नदी की लम्बाई कितनी है?
  3. बेतवा नदी का उद्गम स्थल क्या है?
  4. बेतवा नदी की परियोजना का क्या नाम है?

यह भी पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jacr.in