भारत में सबसे ऊंचा दरवाज़ा (Highest door in India) का नाम बुलंद दरवाजा है।
बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने 1602 में करवाया था यह दरवाजा फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित है जोकि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर से 43 किलोमीटर दूर है।
यह दरवाजा भारत में सबसे बड़ा दरवाजा होने के साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा दरवाजा है। यह दरवाजा अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त करने की याद में बनवाया था। यह दरवाजा हिंदू और फारसी स्थापत्य कला का एक अद्भुत उदाहरण है जिसकी वजह से इसे भव्यता के द्वार के नाम से भी जानते हैं।
यह दरवाजा 53.63 मीटर ऊंचा एवं 35 मीटर चौड़ा है एवं यह 42 सीढ़ियों के ऊपर है। यह दरवाजा लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है।
Report error | भारत में सबसे छोटा, सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा, सबसे लंबा, सबसे गहरा
हम जल्द ही यूट्यूब पर नया कंटेंट लाने वाले हैं जिसके लिए हमे यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें। यहाँ क्लिक करके ज्वाइन करें।